गिरिडीह: न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन, शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई
पपरवाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार को 12 बजे पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन हुआ। मौके पर शहिद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी आबिद खान, कोसर अली, नीरज सिंह के साथ कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।