गिरिडीह: गांडेय के पास कर्माटांड के तेलियाडीह गांव में बीएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत, छाया मातम
गांडेय के समीप कर्माटांड स्थित तेलियाडीह गाँव में एक वीर सपूत बीएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत से मातम छा गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस पहुंची और पूरी जानकारी प्राप्त की। जवान घर पर दिवाली की लाइट लगाने के दौरान सोमवार रात छत से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।