गिरिडीह: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने मंत्री ने अर्गाघाट समेत सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां का जायजा लेने के लिए सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को 11 बजे से अर्गाघाट समेत सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। साफ सफाई और अन्य तैयारियों से संबंधित निर्देश संबंधित लोगों को दिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।।