गिरिडीह: ट्रेन हादसे में घायल मोहम्मद शफीक गंभीर हालत में गिरिडीह से धनबाद रेफर
ट्रेन से टकराकर घायल हुए नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मोहम्मद शाफीक को इलाज के बाद मंगलवार को दो बजे सदर अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मोहमद शाफीक किसी काम से गरहाटांड की ओर गए थे।इस दौरान ये ट्रेन की पटरी पर बैठ गए थे। तभी अचानक गिरिडीह मधुपुर सवारी ट्रेन आ गई।