मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह रोड पर डाक कांवड़िये की बाइक में लगी आग, कांवड़िये ने कूदकर बचाई जान
नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर डाक कावड़िये की चलती बाइक में अचानक ही भयंकर आग लग गई। जिसको लेकर कावड़िया के द्वारा बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई गई। जैसे ही आग की सूचना दमकल विभाग को लगी तो दमकल विभाग की गाड़ी ने आग को बुझाया गया। आपको बता दे की लगातार डाक कावड़िया अपनी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को निकाल कर सड़कों पर दौड़ आते हैं जिस कारण यह हादसा हुआ है।