मुज़फ्फरनगर: सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर 10 कावड़िया दुर्घटना में हुए हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया जिला चिकित्सालय
बृहस्पतिवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 कावड़िया घायल हो गए। भोपा रोड मीनू पेपर मिल के पास दो कावड़ियों को बाइक सवारों टक्कर मार दी। छपार के नेशनल हाईवे पर डाक कावड़ के ट्रक ने बाइक सवार तीन कावड़ियों को टक्कर मार दी। पुरकाजी बॉर्डर पर डाक कावड़िया आपस में भीड़ गए जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वही सिसौना कट पर बाइक सवारों ने टक्कर मारकर दो कांवरिया घायल कर दिए।