मुज़फ्फरनगर: हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल लेकर मुस्लिम युवक पहुंचा चरथावल, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना मुस्लिम युवक समीर
बृहस्पतिवार को चरथावल कस्बे में स्थित प्राचीन महादेव शिव मंदिर में मुस्लिम युवक समीर हरिद्वार से पैदल 71 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचा। जैसे ही वह मंदिर परिसर में पहुंचा तो मंदिर समिति के लोगों के द्वारा समीर का स्वागत किया गया। जहां पर समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 71 लीटर गंगाजल हरिद्वार से पैदल लेकर आया है जो की कदरगढ़ जनपद शामली का रहने वाला है।