मुज़फ्फरनगर: महाराष्ट्र से मुजफ्फरनगर कोर्ट मे पेशी पर आई महिला का भाई रेलवे स्टेशन से लापता, पीड़ित बहन ने DM से लगाई इंसाफ की गुहार
जिला कलेक्ट्रेट पर गुरुवार कों एक पीड़ित बहन अपने भाई की तलाश की गुहार लगाते हुए पहुंची। बता दें कुछ दिन पूर्व पीड़ित महिला महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अपने भाई व भाभी सहित मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में अपनी पेशी पर पहुंची थी। पीड़िता कों पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। पीड़िता ने जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंच डीएम से अपने भाई कों जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।