मुज़फ्फरनगर: कांवड़ियों पर DM और SSP ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, प्रसन्न कावड़ियों ने हर-हर महादेव व बम-बम भोले के लगाए जयकारे
जनपद स्थित कावड़ मार्ग से गुजर रहे कावड़ियों पर DM व SSP के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बता दें नगर का ह्रदय कहे जाने वाले शिव चौक, रामपुर तिराहा, शामली रोड व यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से गुजर रहे शिव भक्त कावड़ियों पर फूलो से वर्षा की गई। कावड़ यात्रा के दौरान मुज़फ्फरनगर मुख्य बिंदु कहलाता है जिसको लेकर यहां पर सुरक्षा के भी जबरदस्त इंतजाम किए गए है।