पटेल नगर: राजा गार्डन: दिल्ली सरकार की प्रदूषण को लेकर आरडब्ल्यूए के साथ नई पहल
पश्चिमी जिले के डीएम ऑफिस में आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण को लेकर नई पहल की। इस पहल के तहत उन्होंने, क्षेत्र की आरडब्ल्यूए को हीटर प्रदान किए। सरदार सिरसा ने बताया कि सर्दियों में अक्सर इलाके के गार्ड आग जलाकर गर्मी लेते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। इसे रोकने के लिए आरडब्ल्यूए को हीटर दिए जा रहे हैं।