ख्याला थाना के रघुवीर नगर पुलिस चौकी की टीम ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटा गया कैश और वारदात में इस्तेमाल चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों की पहचान मनजीत, माहूल, आदित्य सिंह और गोविंदा के रूप में हुई है।