खरगोन में एक सरकारी शिक्षक ने बच्चों को स्कूल में पढ़ाया, उनके साथ सेल्फी ली और घर लौटते समय रास्ते में बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। शिक्षक बाइक साइड में रोककर परिजनों को सूचना के लिए मोबाइल लगा रहे थे, तभी वे गिर पड़े और दम तोड़ दिया। यह घटना भगवानपुरा तहसील के लाहौरपानी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ 48 वर्षीय शिक्षक भावलाल चौहान के साथ हुई।