खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शिवना-खोई तालाब इलाके में पुलिस ने शनिवार को 34 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची। तालाब के पास दो युवक बिना नंबर की बाइक से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे शराब से भरा बोरा फेंककर फरार हो गए|