मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम बिलखेड़ में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव की नदी में एक छात्रा का शव तैरता हुआ मिला। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।