खरगोन जिले के दयालपुरा गांव में एक अनुसूचित जाति (SC) परिवार के पुश्तैनी मकान को जेसीबी से तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश बड़ोले ने शनिवार को एसपी धर्मराज मीणा को शिकायत सौंपी। महेश ने बताया कि 18 जून को मजदूरी पर गए थे, तभी गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने उनके सूने मकान को तोड़ दिया और टीन शेड,दरवाजे व घरेलु सामान उठा ले गए|