खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में अपरवेदा डैम के बैकवाटर में डूबने वाले पहाड़ी जगदन नाले पर 447 मीटर लंबा फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। 38 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के बेड़िया में मंजूरी की जानकारी दी थी। फ्लायओवर से यह क्षेत्र पर्यटक स्थल के रूप में उभरेगा। क्षेत्र का कारोबार बढ़ने से आर्थिक विकास भी होगा।