खरगौन: खरगोन जिले के सेंगाव में लालबाई फूलबाई पवित्र स्थल पर समाजसेवी डॉ. अनुपम अत्रे ने दान किए इलेक्ट्रिक उपकरण
खरगोन. जिले के ऐतिहासिक व आस्था से जुड़े पवित्र स्थल लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर में समाजसेवी डॉ. अनुपम अत्रे द्वारा धार्मिक और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर इलेक्ट्रिक उपकरणों का दान किया गया। यह दान उन्होंने अपने स्वर्गीय दादा शोभाराम अत्रे, स्वर्गीय पिता नरेंद्र अत्रे, और माता वंदना अत्रे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पंखे, लाइटें और अन्य उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान मंदिर समिति को भेंट किए ।