करगहर: पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, करगहर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से आलोक सिंह ने ठोकी ताल
पंचायत चुनाव की संभावित तैयारियों के बीच क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में करगहर प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से समाजसेवी आलोक सिंह ने चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। आलोक सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर वह लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं