घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, सास-ननद पर बहू को लाइजोल पिलाने का आरोप...
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के भीकम नगर में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी सास और ननद पर जबरन लाइजोल पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार 5 जून को 45 वर्षीय सुधा वर्मा का अपनी सास सुमन वर्मा और ननद रश्मी वर्मा से विवाद हुआ था। आरोप है कि बहस के दौरान ननद ने महिला के हाथ पकड़ लिए और सास ने कथित तौर पर उसे जबरन लाइजोल पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत सुधरने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद हजीरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।