कैलारस शक्कर कारखाना बचाने आमरण अनशन पर विधायक, बिक्री रद्द कराने की मांग तेज,
मुरैना/कैलारस। कभी हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी का सहारा रहा कैलारस शक्कर कारखाना आज लंबे समय से बंद पड़ा है। बंद पड़े कारखाने की बदहाल हालत और इसके भविष्य को लेकर अब क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है।
कारखाने को दोबारा शुरू कराने और इसकी बिक्री की प्रक्रिया रद्द कराने की मांग को लेकर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय आमरण अनशन पर बैठे हैं। विधायक का कहना है कि कारखाना क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा है। ऐसे में इसे बंद कर इसकी जमीन और परिसंपत्तियों को बेचने के बजाय दोबारा शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
कारखाने के बंद होने से गन्ना किसानों के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कारखाना फिर से शुरू होता है तो किसानों को गन्ने के लिए बेहतर बाजार मिलने के साथ ह�