किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा जिले की मुंडावर व ततारपुर पंचायत समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 164 प्रत्याशी मैदान में
Kishangarhbas, Alwar | Nov 6, 2026
खैरथल तिजारा जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंडावर और ततारपुर पंचायत समिति में चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। दोनों पंचायत समितियों में कुल 32 वार्डों में 164 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। दोनों पंचायत समितियों में कुल 65 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए है।