मुरैना: राजघाट पुरा गांव से नाती की बारात लेकर गए फरियादी, बदमाशों ने भैंस और पड़िया चुराई, ग्रामीण जंगल में तलाश में जुटे
Morena, Morena | Apr 23, 2026 सुमावली थाना क्षेत्र के राजघाट पुरा गांव में एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की बारात लेकर गया हुआ था और महिलाएं खोइया कर रही थी, तभी बदमाश घर में घुसे और भैंस और पड़िया को लेकर जंगल की तरह भाग गए ।इसके बाद कुशवाहा समाज के लोग हथियारों के साथ बदमाशों की तलाश में जंगल में उतर गए हैं।