सिमडेगा डीसी कंचन सिंह तथा एसपी श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा रविवार को 3:00 बजे सिमडेगा कॉलेज में चुनाव को लेकर बनाए गए ,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया ।निरीक्षण क्रम में उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न के बाद मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी जाएगी और 27 तारीख को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य संपन्न होगा।