भीलवाड़ा: सुभाष नगर थाने में संदिग्ध युवक को पकड़ने पर हंगामा, परिजनों ने एएसआई पर लगाए मारपीट के आरोप
भीलवाड़ा। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस द्वारा एक संदिग्ध युवक को थाने ले जाने का मामला विवाद का कारण बन गया। युवक की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे और हंगामा किया, वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।