टीकमगढ़: भैरानगर गांव में कुएं में गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
भैरानगर नगर गांव में आज एक व्यक्ति अपने खेत पर मोटर चालू कर रहा था और मोटर से करंट लगने से वह कुएं में जा गिरा,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने खटिया की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए।जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है