टीकमगढ़: पुरानी टेहरी बायपास रोड स्थित एक घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट, महिला के साथ बेरहमी से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
शहर के पुरानी टेहरी बायपास रोड स्थित एक मकान में घुसकर बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान घर में एक महिला अकेली थी। सोने चांदी के जेवर लूट लिए और महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा है।