टीकमगढ़: अरविंद कुमारी जैन को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति, एसपी कार्यालय में पुलिस वर्दी पर लगाए गए दो स्टार
मध्य प्रदेश पुलिस के सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षकों पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमारी जैन को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।SP कार्यालय में SP रोहित और अतिरिक्त एसपी सीताराम द्वारा सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमारी जैन की पुलिस भर्ती पर दो स्टार लगाए गए हैं।