टीकमगढ़: गणेश पुरम कॉलोनी में पूर्व विधायक के भाई के मकान में घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शहर के गणेशपुरम कॉलोनी में पूर्व विधायक के भाई के घर में बीती रात्रि अज्ञात चोर घुस गए। घर में घुसते हुए चोरों को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देख लिया और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल होते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।