टीकमगढ़: प्रतापपुरा गांव में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित,55 रोगियों को प्रदान की गई औषधि
कलेक्टर अभी शर्मा के निर्देशन में ग्राम प्रतापपुरा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 55 रोगियों को रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीण जनों को मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए एवं आयुष क्योर एप की जानकारी दी गई। यह शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।