इटाढ़ी: बक्सर ज्योति चौक पर विद्युत शिविर में आईं 36 शिकायतें, सोलर पैनल के लिए किया जागरूक
Itarhi, Buxar | May 2, 2026 विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर शहर द्वारा ज्योति चौक पर ‘सात निश्चय-3: सबका सम्मान, जीवन आसान’ योजना के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर ने बताया कि इस तरह के शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं समाधान हुआ।