ढीमरखेड़ा: बिना अनुमति बोरिंग करते पाए जाने पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने वाहन किया ज़ब्त
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध रूप से बोरिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई है