बड़वानी: छोटी कसरावद स्थित नर्मदा में नर्मदा बचाओ आंदोलन का जल सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी,प्रशासन द्वारा नही ली सुध
छोटी कसरावद नर्मदा में नर्मदा का जलस्तर के लगातार बढ़ने पर सरदार सरोवर बांध के सारे गेट खोले जाने की मांग को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर एवम डूब प्रभावितों द्वारा नर्मदा में जल सत्याग्रह किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 3 बजे ग्राम छोटी कसरावद निवासी कैलाश यादव ने बताया पिछले वर्ष डूब के दौरान जल स्तर बढ़ने से लोगो का नुकसान हुआ था ।