तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के परवानी गौढी में शनिवार की शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग गयी। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे किसान लक्ष्मीनारायन व विजय के खेत में लगा पका गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों के पहुचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना राजस्व विभाग को दे दिया गया हैं।