तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के धूधाधारी में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसमें 11 घर जलकर राख हो गये। सूचना अग्निशमन व पुलिस को दी गयी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी। लेकिन अग्निशमन काफी देर बाद पहुंचा। जिससे घरों में रख्खी सामग्री जलकर राख में बदल गयी। मौके नायब तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी दल बल के साथ काफी देर बाद पहुंचे।