थाना क्षेत्र सुजौली अंतर्गत बिछिया-सुजौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे गुरुवार को भारी मात्रा में जॉब कार्ड और बैंक पासबुक बिखरे पड़े मिले हैं। यह सभी सरकारी अभिलेख शिवपुर ब्लॉक के डल्लापुरवा के हैं। सड़क किनारे भारी मात्रा में सरकारी अभिलेख मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।