थाना प्रभारी खैरीघाट संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कल्लू पुत्र अली अहमद व मजनू पुत्र अली अहमद निवासी रामपुर धोबिया हार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकुट नाथ चौधरी, हेड कांस्टेबल सुशील पाण्डेय व कपिल शामिल रहे। दोनों वारंटियों को कोर्ट भेजा गया है।