मिहिपुरवा तहसील परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली में ब्लॉक व तहसील के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। एसडीएम ने बताया की आने वाली 13 मई को आप सभी लोग पहले मतदान करें।