बहादुरपुर: बहादुरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा ठप, डॉक्टरों के बहिष्कार से मरीज बेहाल, पूर्व मुखिया पर धक्का-मुक्की का आरोप
बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह से ही ओपीडी, जांच समेत सभी आवश्यक सेवाएं बंद रहीं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।