‘कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) संवाद कार्यक्रम: ज़िला पदाधिकारी ने युवाओं से किया सीधा विमर्श, प्रतिभागियों ने ज़िले के विकास व जनसमस्याओं के समाधान हेतु रखे विस्तृत सुझाव
गया, 10 नवंबर 2026, ज़िला प्रशासन द्वारा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं से उन्हें अवगत कराने तथा स्थानीय समस्याओं पर उनके सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय में ‘कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) कार्यक्रम का चौथा सत्र का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में ज़िले के विभिन्न प्रखंडों और संस्थानों से चयनित पाँच मेधावी प्रतिभागियों ने ज़िला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर से सीधा संवाद किया और ज़मीनी समस्याओं के समाधान तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर अपने विस्तृत विचार रखे।
प्रतिभागियों का विवरण एवं उनके द्वारा प्रस्तुत विस्तृत सुझाव:
1. सोमी सिंह
व्यक्तिगत विवरण: छात्रा, कक्षा 11वीं, डीएवी पब्लिक स्कूल (कैंट एरिया), प्रखंड - गया।
शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धि: 10वीं बोर्ड (CBSE) में 86.7% अंक; विभिन्न ओलंपियाड में सहभागिता तथा एनसीसी 'ए' सर्टिफिकेट धारक।
लक्ष्य/रुचि: विज्ञान व चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर मानवता व देश सेवा करना।
ज़िले की मुख्य समस्या व सुझाव:
समस्या 1 (शिक्षा अवसंरचना): सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की बुनियादी पहुँच तो है, परंतु आधुनिक डिजिटल कनेक्टिविटी, आधुनिक विज्ञान/कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और आधुनिक शिक्षण सामग्री की कमी है।
समस्या 2 (अवैध बालू खनन): गया क्षेत्र में अनियंत्रित एवं बालू खनन से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को क्षति पहुँचती है, जलस्तर गिरता है तथा पुलों व सड़कों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता है।
विस्तृत सुझाव:
• सरकारी स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक प्रयोगशालाओं और समृद्ध पुस्तकालयों की स्थापना की जाए।
• बालू खनन क्षेत्रों की सख्त निगरानी (Monitoring) की जाए, खनन व्यवस्था पर कड़ा कानूनी शिकंजा कसा जाए और प्रभावित नदी तटों का वैज्ञानिक पुनर्स्थापन (Restoration) किया जाए।
विकसित भारत 2047 का विज़न: जातिवाद, भ्रष्टाचार व भेदभाव से मुक्त स्वच्छ, हरा-भरा, शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत, जहाँ सुशासन और सामाजिक समरसता केंद्र में हो।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police
#CoffeeWithDM #GayaBihar #YouthParticipation #GoodGovernance #ViksitBharat2047
Gaya, Bihar | Nov 17, 2026