कटघोरा: कोरबा के बलगी में SECL अस्पताल और घर में घुसे दो सांप, सर्प मित्रों की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Katghora, Korba | Nov 11, 2026 कोरबा जिले के बलगी स्थित SECL अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के अंदर करीब 6 फीट लंबा धमना सांप दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन्यजीव रेस्क्यू टीम को दी।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बॉबी श्रीवास और संदीप मानिकपुरी को मौके पर भेजा। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया.