हुज़ूर: गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी में बंद एक युवक का शव मिला
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर BHELगेट नंबर-8 के पास झाडियों में बोरी में बंद एक युवक का शव मिला। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।