दमयंती नगर: कसाई मंडी क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कोतवाली एवं बजरिया चौकी ने निकाला फ्लैग मार्च
दमोह कोतवाली थाना की बजरिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कसाई मंडी में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सीएसपी एच आर पांडे व चौकी प्रभारी राकेश पाठक के द्वारा टीम के साथ आज बुधवार शाम 7 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सीएसपी एच आर पांडे की मौजूदगी में चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला।