शिवहर: खनन विभाग ने तरियानी बालू मंडी से अवैध मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया ज़ब्त
खनन विभाग के इंस्पेक्टर केशव कुमार रविवार सुबह 11 बताया है कि डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर तरियानी थाना पुलिस के सहयोग से तरियानी थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास से अवैध मिट्टी खनन के तहत दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है. दोनों ट्रैक्टर को जप्त करने के बाद तरियानी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. और आगे कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।