शिवहर: तरियानी के मरहल्ला में भीषण डकैती, हथियार के बल पर घर के लोगों को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये नकद और जेवरात लूटे गए
तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला में डकैतों के द्वारा भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. डकैतों के द्वारा घर में घुसकर हथियार के बल पर घर के लोगों को बंधक बनाकर 10 लाख रुपया नगद, जेवरात समेत 18 लाख रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. एसपी शनिवार दोपहर 02 बजे बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पैसा व जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. जांच शुरू।