शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने डुब्बा पुल से 232 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को ई-रिक्शा से गिरफ्तार किया, ई-रिक्शा ज़ब्त
उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे बताया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डुब्बा पुल पर कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा की तलाशी लिया. जहां सीट के अंदर से 232 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी राजेश पासवान को गिरफ्तार किया है. वही ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है. कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।