शिवहर: मरहल्ला में हुई डकैती के बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला में डकैती की घटना के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर रविवार दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर घण्टो जांच किया है. वहीं तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं. घर के परिजनों से भी पूछताछ कर बयान लिया है. जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा।