शिवहर: महादेवा बांध पर छापेमारी में 6 जिंदा कारतूस, दो चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी फरार
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शनिवार दोपहर 02 बजे बताया है कि टाइगर मोबाइल द्वारा तरियानी थाना क्षेत्र के महादेवा बांध पर एक मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी लिया गया है. जिसके पास से 6 जिंदा कारतूस, दो चाकू पुलिस ने बरामद की है. वही आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जप्त कर ली है. आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।