रंगरा चौक: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से ₹47 हजार की ठगी, साइबर थाना में शिकायत
खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी पूजा कुमारी के बैंक खाते से ₹47 हजार की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 28 मई 2026 को उनके पति के मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से ₹47 हजार की अवैध निकासी कर ली गई।