ढीमरखेड़ा: अंतर्वेद गनयारी में दुर्गा उत्सव संपन्न, महाकाली के नृत्य ने मोहा मन; कन्या भोज और भंडारे का भी आयोजन
ढीमरखेड़ा। ग्राम अंतर्वेद गनयारी के खाले मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 16 में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। नवमी पर दस फुट ऊंची अष्टभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।