डिंडौरी: करंजिया जनपद पंचायत में 8 माह से सीईओ का पद खाली, शासकीय कार्य योजनाएं प्रभावित: जनपद पंचायत अध्यक्ष
डिंडौरी की करंजिया जनपद पंचायत में पूर्व सीईओ आरपी कुशवाहा की सेवानिवृत्ति के बाद 8 माह से सीईओ का पद खाली है जिसके चलते प्रशासनिक कामकाज और योजनाएं प्रभावित हो रही हैं जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने गुरुवार शाम 5:00 जानकारी दी। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सीईओ के न होने से जनसुनवाई ठप हो गई है और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नही हो पा रहा।